Wednesday, July 29, 2026

UJJWAL DISHA: वर्दीधारी पुलिसकर्मी पर युवक ने उठाया हाथ, यमुनानगर के सिसौली माजरी में हंगामा

यमुनानगर। जिले के सिसौली माजरी गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के साथ एक युवक ने दुर्व्यवहार करते हुए हाथ उठा दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल नामक व्यक्ति, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है, अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल सिसौली माजरी आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक युवक वैभव ने वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उस पर हाथ उठा दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।