बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुए किरण हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक चार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात जारी रहने की संभावना है।
प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डीसीपी ने लोगों से अफवाहों और किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रचार-प्रसार से बचने की अपील की है।
वहीं, अमरजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब तक चार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति अपने जीजा की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि उसका जीजा यहां काम करता था और हादसे के समय वह भी मौके पर मौजूद था। परिजन अपने लापता रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
प्रशासन और बचाव एजेंसियां मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा।
