सिरमौर/हरिपुरधार, 20 जून। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हरिपुरधार पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हरिपुरधार हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू हरिपुरधार से टुटवी गांव के लिए रवाना हुए, जहां वह कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की थीं। हेलीपैड और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।
मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज नजर आईं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके दौरे को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
