Tuesday, July 28, 2026
जींद 152डी हाईवे हादसा

जींद में दर्दनाक हादसा: 152डी हाईवे पर कार पर पलटा कैंटर, महिला समेत 3 की मौत

जींद। हरियाणा के जींद जिले में 152डी हाईवे पर शनिवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुलाना खंड के गांव लजवाना के पास खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ग्रैंड विटारा कार पर तेज रफ्तार कैंटर पलट गया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार करनाल निवासी कुछ लोग ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार जुलाना के निकट गांव लजवाना के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार सवार वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नुकसान का जायजा लेने लगे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार और कैंटर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरे।

इस हादसे में करनाल निवासी धर्मपाल (43), राजकुमार (50) और स्वीटी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीतू (40) और रितू (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर आवारा पशु आने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: भिवानी पहाड़ी माता मंदिर प्रकरण: एडीसी बोले- जल्द पूरी होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई