Wednesday, July 29, 2026
कैथल पुलिस नशा तस्करी कार्रवाई

कैथल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, दो मामलों में बड़ी सफलता

कैथल। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 400 लीटर लाहण बरामद किया है।

महिला के पर्स से मिली हेरोइन

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सिरटा रोड स्थित गली नंबर-4 में पहुंची। यहां पूनम, निवासी गांव डरोली (पंजाब), हाल निवासी सिरटा रोड, कैथल को काबू किया गया।

ईटीओ कंचन पांडया की मौजूदगी में तलाशी लेने पर महिला के पर्स से 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर कैथल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

400 लीटर लाहण भी बरामद

दूसरी कार्रवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव क्योड़क निवासी करनैल सिंह के पशुबाड़े पर छापेमारी की। जांच के दौरान दो प्लास्टिक ड्रमों से 400 लीटर लाहण बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नशा और अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई

कैथल पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशा या अवैध शराब से संबंधित गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।