शिमला
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 90 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
आम सभा में सर्वसम्मति से राकेश सानी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में गोविंद सिंह, कमलानंद शर्मा, लायक राम, महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, राज देवी, मोनिका शर्मा, रेखा, मुन्नी देवी, कौशल्या, मिसरा बानो तथा शिवराम को शामिल किया गया।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नेकराम चौहान ने आम सभा को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकारिणी से विद्यालय के कल्याण एवं विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील भी की।
