Wednesday, July 29, 2026
विपुल गोयल स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद में बोले विपुल गोयल: PM मोदी के स्वागत में चलेगा स्वच्छता अभियान, पहली हाइड्रोजन ट्रेन बनेगी हरियाणा की नई पहचान

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में 13 से 17 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत फरीदाबाद में भी सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

बरसात की तैयारियों को लेकर विपुल गोयल ने कहा कि सरकार ने इस बार पहले से बेहतर तैयारी की थी, जिसका असर देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि फरीदाबाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 80 प्रतिशत राहत मिली है। जहां भी कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा ताकि लोगों को 100 प्रतिशत लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने तहसीलों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लागू किए गए पेपरलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन इंतकाल सिस्टम को बड़ा सुधार बताया। उन्होंने कहा कि इससे तहसीलों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि सभी सेवाएं पारदर्शी और आसान तरीके से आमजन तक पहुंचें।