उज्ज्वल दिशा @ अंबाला :अंबाला छावनी के लोग इन दिनों नालों की सफाई न होने के कारण खौफ में है, खौफ इसलिए क्योंकि मानसून सर पर है और हर बार बरसात में नालों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो जाता है जिसके कारण आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लिहाजा अंबाला छावनी के रहने वाले लोग नगर परिषद के अधिकारियों से नालों की सफाई करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि आने वाले मानसून में उन्हें परेशान ना होना पड़े।
अंबाला छावनी के स्थानीय लोग बेशक आने वाले मानसून से ख़ौफ़जदा हो लेकिन नगर परिषद के अधिकारी नालों की सफाई को लेकर आश्वस्त हैँ, उनका कहना है की बीते एक साल मे उन्होंने जिस ठेकेदार को नालों की सफाई ka टेंडर दीया था उसने बखूबी अपना काम किया है अब उन्होंने फिर से नया टेंडर लगाया है जो जल्द खुल जाएगा और ज़ब तक टेंडर नहीं खुलता निगम कर्मचारी दोपहर बाद नालों की सफाई कर रहे हैँ, और उन्हें नालों मे कोई ज्यादा गाद फसे होने की कोई आशंका नहीं है।
UJJWAL DISHA NEWS : हरियाणा में हीट वेव का कहर शुरू, डॉक्टरों ने जारी की ‘हेल्थ एडवाइजरी

One comment