अंबाला। हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने एक बार फिर विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा Arvind Kejriwal और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने पर तीखी टिप्पणी की।
विज ने कहा कि Aam Aadmi Party किसी भी संस्था का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा कि यह पार्टी न सीबीआई को मानती है, न पुलिस को और न ही अदालतों का सम्मान करती है। विज ने कहा कि अब अदालत उन्हें अच्छा सबक सिखाएगी।
दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल, Manish Sisodia, Sanjay Singh समेत अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने के संदर्भ में उन्होंने यह टिप्पणी की।
वहीं Abhishek Banerjee द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश को स्वीकार करना ही सबसे बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश ने नतीजों को स्वीकार कर लिया है तो उन्हें भी परिणाम स्वीकार कर लेने चाहिए।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के पांच देशों के दौरे को लेकर विज ने कहा कि मोदी के विदेशों से संबंध देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात कर वैश्विक मुद्दों और भारत से जुड़े विषयों पर चर्चा करते रहते हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि भारत का लगभग 25 प्रतिशत तेल और गैस होर्मुज मार्ग से होकर आता है, जो फिलहाल प्रभावित है। इसी कारण ईंधन की कीमतों पर असर पड़ा है।
