Wednesday, July 29, 2026

UJJWAL DISHA: अंबाला में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी

अंबाला में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 15वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अंबाला छावनी में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले करीब 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें पक्का करने का किया गया वादा अब तक पूरा नहीं किया गया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 26 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करना और पहले घोषित 2100 रुपये की वेतन वृद्धि को जल्द लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के बावजूद सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कर्मचारी संघ के जिला महासचिव ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह हड़ताल बड़ा रूप ले सकती है।