Saturday, June 6, 2026

UJJWAL DISHA: नौहराधार में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

नौहराधार। नौहराधार क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य हंसराज, पंचायत समिति सदस्य दिनेश चौहान तथा मंडल अध्यक्ष भरत भूषण का आज कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
पंचायत समिति सदस्य दिनेश चौहान ने कहा कि उनकी जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
जिला परिषद सदस्य हंसराज ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जनहित के कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष भरत भूषण ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों तथा लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।