Monday, July 27, 2026

अंबाला छावनी में चला विशेष सफाई अभियान, हाईवे किनारे हटाया गया कूड़ा

अनिल विज के निर्देश पर शुरू हुआ ‘क्लीन एंड ग्रीन’ अभियान

अंबाला छावनी में आज नगर परिषद के पार्षद, नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि और नगर निगम कर्मचारियों के साथ एक सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नेशनल हाईवे के साथ लगते हैं रोड पर सफाई की गई साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी गई कि यहां पर गोबर या अन्य कूड़ा ना फेके ! इस सफाई अभियान (clean-green-campaign) का मुख्य उद्देश्य हमारा छावनी को साफ सुथरा रखना था ! कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार अंबाला छावनी को क्लीन एंड ग्रीन बनाना है इसी को लेकर यह सफाई अभियान शुरू किया गया !

एंट्री पॉइंट की सफाई पर दिया गया विशेष जोर

कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी को साफ सुथरा रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं, और समय-समय पर खुद भी शहर का दौरा भी करते हैं साथ ही अधिकारियों को भी यह निर्देश देते रहते हैं की कहीं पर भी कूड़ा करकट ना हो, ताकि शहर क्लीन और ग्रीन (clean-green-campaign)  रहे ! इसी को लेकर आज नगर निगम अधिकारियों के साथ पार्षद प्रतिनिधि भी इस सफाई अभियान में पहुंचे और सफाई कर्मचारियों के साथ खुद भी इस अभियान का हिस्सा बने ! साथ ही नगर निगम (Municipal Corporation Ambala) अध्यक्ष प्रतिनिधि भी इसमें सहयोग करते रहे नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि परमजीत पम्मी ने बताया की कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश अनुसार इस अभियान को चलाया जा रहा है और यहां नगर निगम अध्यक्ष स्वर्णकौर ने भी दौरा किया था इसके बाद फैले गोबर को देखकर इस अभियान को चलाने के निर्देश दिए थे ! उन्होंने कहा अनिल विज भी चाहते हैं कि उनका शहर हरा-भरा और साफ सुथरा रहे इसलिए इस सफाई अभियान में वें खुद भी सहयोग कर रहे हैं ! वहीं नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि डॉ एके लोंगिया ने बताया वे यहां पर नगर निगम टीम के साथ सुबह से ही सफाई अभियान में लगे हैं उन्होंने कहा कि यह रोड जीटी रोड के साथ लगता है और शहर का एंट्री पॉइंट है इसलिए वे लोगों से भी अपील करते हैं कि यहां पर कूड़ा करकट ना फैलाएं ! उन्होंने कहा कि सुबह से अब तक वह कई ट्राली कूड़े की उठा चुके हैं !

लोगों से सहयोग की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

इस अभियान में नगर परिषद अधिकारी अपनी टीम के साथ सुबह से ही लगे हुए हैं चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया की नगर परिषद अध्यक्षा स्वर्णकौर के निर्देशानुसार यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है और सुबह से अब तक कई ट्रालियां कूड़े की हम यहां से उठा चुके हैं,साथ ही यहां पर रहने वाले लोगों को भी चेतावनी दे चुके हैं कि यहां पर गोबर कूड़ा करकट न फेंके और अगर फेंकेंगे तो उनका चालान भी किया जा सकता है !

रेणुका बांध डूब क्षेत्र में विकास कार्य ठप, पंचायत ने उपायुक्त से लगाई गुहार