Monday, July 27, 2026
अंबाला में गो सम्मान आवाहन अभियान

अंबाला में गो सम्मान आवाहन अभियान, गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की उठाई मांग

अंबाला में गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान गो सेवकों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग उठाई। गो सेवकों का कहना है कि हिंदू धर्म और सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व है और धार्मिक अनुष्ठानों में गाय को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गाय केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान भी है। गो सेवकों ने सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की दिशा में जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर देशभर में अलग-अलग स्थानों पर अभियान और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गो सेवकों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक गो सम्मान को लेकर उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो अफीम डोडे की खेप बरामद; नालागढ़ में तस्कर गिरफ्तार