Friday, November 20, 2026
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री अनिल विज ने भारत की छवि को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी पर अनिल विज का तीखा हमला, बोले- विदेशों में भारत को नीचा दिखाना बन गया है उनका किरदार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करना उनका किरदार बन गया है। विज ने आरोप लगाया कि जब विदेशी मंचों से भारत की निंदा की जाती है तो विपक्षी नेता तालियां बजाते और खिलखिलाकर हंसते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया तो उसे फिर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राहुल गांधी पर अनिल विज का निशाना

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका किरदार अब ‘विदेशों को ताली और भारत को गाली’ देने वाला बन गया है। विज के मुताबिक, राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भारत को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

उन्होंने कहा कि जब विदेशों से मंत्री भारत आते हैं और मंच से देश की निंदा करते हैं, तब विपक्षी नेता खिलखिलाकर हंसते हैं और तालियां बजाते हैं। विज ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य दुनिया में भारत की छवि को नीचा दिखाना रह गया है।

बाइट: अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा

पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

एक अन्य सवाल के जवाब में अनिल विज ने कांग्रेस पर आतंकवादी घटनाओं और हत्याओं के मामलों में प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान ऐसी घटनाओं के बाद श्रद्धांजलि देकर आगे बढ़ जाने का रवैया रहा।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान की ओर से किए गए दुस्साहस का जवाब दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया तो उसे फिर उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा।

बाइट: अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा

फूलचंद मुलाना के निधन पर जताया शोक

वहीं, अनिल विज ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज ने कहा कि फूलचंद मुलाना ने लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और मंत्री पद पर भी अपनी सेवाएं दीं।