Saturday, May 30, 2026

UJJWAL DISHA: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में आज पूरे हरियाणा में लघु सचिवालयों पर प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने किया। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप सिंह चड्ढा, जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मांग की कि पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो पार्टी आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *