। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत के अनुसार आगे का इलाज किया जाएगा।
लक्षण मिलने पर तुरंत दिया जा रहा इलाज
सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें तुरंत उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और इलाज किया जाएगा।
सरकारी स्कूल की दीवार के पास कूड़े का ढेर
एक ओर स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर गोंछी गांव में सरकारी स्कूल की दीवार के पास खुले में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे आसपास गंदगी और बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खबर में उल्लेखित कूड़े के ढेर पर नगर निगम अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
