उज्ज्वल दिशा अंबाला @ अंबाला – अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में आज अंबाला में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताते हुए सरकार का पुतला भी फूंका। किसानों का कहना है कि इस ट्रेड डील का सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसानों को होगा।
UJJWAL DISHA: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, साहा थाना पुलिस की कार्रवाई
अंबाला में आज विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। किसानों का आरोप है कि इस समझौते के बाद सूरजमुखी, दूध, मीट और अन्य कृषि उत्पादों का आयात बढ़ सकता है, जिससे देश के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि यदि विदेशी उत्पाद भारतीय बाजार में बड़े स्तर पर पहुंचते हैं तो स्थानीय किसानों की फसलों और उत्पादों को उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसानों ने सरकार से मांग की कि किसी भी ऐसी नीति या समझौते को लागू करने से पहले किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।किसानों ने केंद्र सरकार से इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार करने और किसानों के हितों के खिलाफ जाने वाले प्रावधानों को रद्द करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि देश की कृषि व्यवस्था और किसानों की आजीविका को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
