Wednesday, July 29, 2026

UJJWAL DISHA NEWS : हरियाणा में हीट वेव का कहर शुरू, डॉक्टरों ने जारी की ‘हेल्थ एडवाइजरी

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला : पिछले दो-तीन दिन से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है साथ ही हीट वेव भी चलने लगी है जिसको देखते हुए लोगों ने भी काफी हद तक इसे अपना बचाव करना शुरू कर दिया है ! अस्पताल से भी लोगों को अपना बचाव रखने की एडवाइजरी जारी की गई है साथ ही डॉक्टर की अगर माने तो उनका कहना है की बाजार में रखे हुए कटे हुए फल न खाए और समय-समय पर पानी पीते रहे या जूस का सेवन करते रहें जब भी घर से बाहर निकले तो मुंह और सर को कर करके ही निकले ! बाजारों में भी भीड़ काफी कम नजर आई क्योंकि लोग गर्मी के कारण घर से कम ही निकल रहे ! आधा अप्रैल माह लोगों के लिए काफी राहत भरा रहा क्योंकि इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बरसात होती रही और आंधी भी चलती रही जिस कारण मौसम में काफी ठंडक रही और लोगों को काफी राहत मिली जिससे लग रहा था कि इस बार गर्मी बहुत ही कम पड़ेगी ! लेकिन पिछले दो से तीन दिन से लगातार टेंपरेचर 40° के पार पहुंच गया है जिस कारण जहां गर्मी बढ़ने लगी है वहीं लू भी काफी तेज चलने लगी है जिसमें बाजारों में लोगों को मुंह और सिर को ढक कर आते हैं ! गर्मी के कारण जूस की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई खासकर गन्ने के जूस की दुकान पर काफी भीड़ थी ! लोगों का कहना है कि अभी तक गर्मी नहीं थी लेकिन पिछले दो-तीन दिन से गर्मी पड़ने लगी है लेकिन इस गर्मी में वह जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं उस पर भी पानी या जूस लगातार पीते आ रहे हैं और मुंह और सर को भी ढक कर घर से निकल रहे हैं ! लोगों का कहना है कि टेंपरेचर भी 40° पार हो गया है जिस कारण आने वाले समय में लगता है गर्मी और भी बढ़ सकती है

UJJWAL DISHA NEWS :अंबाला अनाज मंडी पहुंचे कांग्रेस दिग्गज सुरजेवाला, किसानों और आढ़तियों का दर्द सुन सरकार पर साधा निशाना

वही इस बढ़ती हुई गर्मी पर अंबाला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल का कहना है की दो-तीन दिन से गर्मी काफी बढ़ गई है तो वह लोगों को यही सलाह देगी की बाजार में खुले में रखे हुए कोई भी सामान को न खाए, तली हुई चीज का सेवन न करें ना ही बाजार में रखे कटे हुए फल खाएं ! उनका कहना है कि जब भी घर से बाहर की तरफ निकले तो सर और मुँह को ढक कर ही जाएं ! साथ ही उन्होंने कहा की इस गर्मी के कारण उन्होंने अस्पताल में भी ओआरएस के घोल रखे हुए हैं जो लोगों के लिए ही उपलब्ध है ! उनका कहना है कि अगर वह यहां से ना ले पाए तो अपने घर में भी इस तरह से घोल बनाकर जरूर पिए और जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले !

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला नगर निगम चुनाव का बिगुल: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक