Wednesday, July 29, 2026

UJJWAL DISHA NEWS :अंबाला अनाज मंडी पहुंचे कांग्रेस दिग्गज सुरजेवाला, किसानों और आढ़तियों का दर्द सुन सरकार पर साधा निशाना

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला: हरियाणा में किसानों की समस्या को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला आज अंबाला पहुंचे, जहां उन्होंने अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। अंबाला शहर की अनाज मंडी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मंडी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर और आढ़ती बर्बादी की कगार पर खड़ा है।

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला नगर निगम चुनाव का बिगुल: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

 

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में गेहूं की फसल पड़ी हुई है लेकिन उसका उठान नहीं हो पा रहा, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर और आढ़ती बर्बादी की राह पर खड़ा है। गेहूं की फसल मंडियों में सड़ रही है, लेकिन सरकार को किसानों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा।”सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लागू किया गया नया पोर्टल सिस्टम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया।उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के तहत किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आना, नंबर दर्ज कराना और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिससे खरीद प्रक्रिया और भी जटिल हो गई। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सिस्टम पूरी तरह से फेल रहा। किसानों को लाइन में लगाकर परेशान किया गया, और उनकी फसल की खरीद प्रभावित हुई।”उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत गेहूं और सरसों MSP पर नहीं बिक पाई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को इस नुकसान का कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया।“किसानों की फसल MSP पर नहीं खरीदी गई, और जो नुकसान हुआ उसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया।”

UJJWAL DISHA NEWS : हरियाणा में 26 अप्रैल को 8 जिलों में होगी HCS प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा के कड़े आदेश