Tuesday, July 28, 2026

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला कैंट मंडी में गेहूं की रिकॉर्ड आवक : इलेक्ट्रॉनिक कांटों से किसानों को मिली राहत

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला  :अंबाला की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है । अभी तक अंबाला कैंट की अनाज मंडी में गेहूं की एक लाख 36 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है वहीं एक लाख 25 हजार 490 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है । अबकी बार मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कंडे भी आ गए है जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे है । मंडी की व्यवस्था से भी किसान काफी खुश है । गेहूं की आवक की बात करे तो अब गेहूं की आवक अंतिम दौर में चल रही है ।

UJJWAL DISHA NEWS : हरियाणा में हीट वेव का कहर शुरू, डॉक्टरों ने जारी की ‘हेल्थ एडवाइजरी

अंबाला की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार जारी है और अब गेहूं की आवक लगभग अंतिम दौर में चल रही है । सबसे बड़ी बात ये है कि मंडी में फसल का उठान साथ की साथ हो रहा है जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे है वहीं मंडी की व्यवस्था से किसान काफी खुश है किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है । अबकी बार मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कंडे आ गए है जिससे किसानों को साफ दिखाई देता है कि कितना वेट है । इन कंडो के आने से किसान काफी खुश नजर आ रहे है । वहीं किसानों से बात बात की तो वो काफी खुश दिखाई दिए । किसानों की फसल समय पर बिक रही है और उनकी पेमेंट भी समय पर उनके खाते में आ रही है ।मंडी सेक्रेटरी से जब गेहूं की आवक और मंडी व्यवस्था की बात की तो उन्होंने कहा कि अभी तक मंडी में 2090 गेट पास कट चुके है और एक लाख 36 हजार 4 सौ क्विंटल की आवक हो चुकी है जिसमें से एक लाख 25 हजार 490 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है वहीं 79 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है । वहीं जब उनसे पूछा गया कि मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कंडे आ गए है तो उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में किसानों की डिमांड थी कि इलेक्ट्रॉनिक कंडे होने चाहिए ताकि टोल में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए ये कंडे आ गए है और किसान इससे काफी खुश है । वहीं उन्होंने कहा कि मंडी में किसी भी किसान को कोई भी परेशानी नहीं आ रही । उन्होंने कहा कि अभी और दिन पड़े है और 15 हजार क्विंटल के आसपास गेहूं की आवक हो सकती है । कुल मिलकर देखा जाए तो पिछले साल जितनी ही गेहूं की आवक मंडी में होने की संभावना है ।

UJJWAL DISHA NEWS :अंबाला अनाज मंडी पहुंचे कांग्रेस दिग्गज सुरजेवाला, किसानों और आढ़तियों का दर्द सुन सरकार पर साधा निशाना