Tuesday, June 9, 2026

ujjwal disha news : हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष के आरोपों के विरोध में कुरुक्षेत्र नर्सिंग स्टाफ का 2 घण्टे का पेन डाउन प्रदर्शन, पूरे हरियाणा में आंदोलन की दी चेतावनी

उज्ज्वल दिशा अंबाला @ कुरुक्षेत्र: एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी की तर्ज पर हरियाणा महिला आयोग की कार्यवाही निलंबन से बचने के लिए अब LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र की नर्से सांकेतिक हड़ताल पर,लेकिन बड़ा सवाल-जब लड़की से अस्पताल के अंदर हो रहा था रेप तो कहां सो रही थी सभी नर्से दरअसल कल महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का गुस्सा कल एलएनजेपी अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान फट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन व नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार भी लगाई थी और कहा था कि जब एक लड़की अपना चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो क्या नर्सो की जिम्मेदारी नहीं बनती थी कि उस कमरे में लड़की के साथ खड़ी होती उस समय कोई भी नर्स उस लड़की के पास नहीं थी

ujjwal disha news: अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, अंबाला में फूंका सरकार का पुतला

 

अब एक बड़ा सवाल यह भी है कि आज यह सभी नर्से अपनी नोकरी बचाने के लिए तो इकट्ठा हो गई लेकिन जब अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर ने एक 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत की तो उस डॉक्टर के खिलाफ इन नर्सो ने आवाज क्यों नहीं उठाई। या उस समय हड़ताल क्यों नहीं की।कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल सीएमओ सुखबीर सिंह ने कहा कि कल महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा नर्सिंग स्टाफ के साथ कुछ बातचीत हुई थी वह हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी तो उन्होंने नर्स को कुछ बात कही जो उनको ठीक नहीं लगी जिसको लेकर उन्होंने आज 2 घंटे का स्ट्राइक की है हालांकि उन्होंने मेरे साथ मीटिंग करने के बाद उन्होंने अपना एक मांग पत्र और ज्ञापन मुझे सौंपा है और वह अब कुछ देर में वापस अपने काम पर लौट रही हैं।

UJJWAL DISHA: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, साहा थाना पुलिस की कार्रवाई