Wednesday, July 29, 2026
कैथल चरस तस्कर गिरफ्तार

कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, 254 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैथल। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल-2, गुहला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 254 ग्राम चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खनौरी बाईपास–शिल्लाखेड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान हरिनगर निवासी साहिल कुमार वहां पहुंचा। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

इसके बाद ईटीओ प्रशांत कादयान की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 254 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना शहर कैथल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: राव नरेंद्र सिंह ने युवा जनसंवाद में छात्रों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग