अंबाला छावनी में पुलिस का ऑपरेशन मैदान, बिना नंबर वाहनों पर कार्रवाई
अंबाला छावनी में नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को ऑपरेशन मैदान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सदर थाना पुलिस, क्षेत्र की तीन पुलिस चौकियों और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई ऐसे वाहनों की जांच की, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को इम्पाउंड कर लिया गया।अभियान के दौरान नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों और अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
यमुनानगर में 95 लाख की साइबर ठगी, सिम स्वैप कर खाते से उड़ाई रकम
