Saturday, May 30, 2026

UJJWAL DISHA NEWS लाडवा में खौफनाक वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर 18 राउंड फायरिंग

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला / कुरुक्षेत्र :- देर रात लाडवा में बाइक पर आए 2 नकाबपोश कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाशों ने घर पर तकरीबन 18 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के वक्त घर पर परिवार मौजूद नहीं था। उस समय घर पर केवल उनका एक नौकर सो रहा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर DSP निर्मल सिंह, SHO गुरनाम सिंह और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कार्रवाई शुरू कर दी। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने देवी मंदिर के सामने अग्रवाल कॉलोनी में रजनीश बंसल के घर पर गोलियां चलाईं। रजनीश बंसल का हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में हिमायलन ग्रुप के नाम कॉलेज है।UJJWAL DISHA NEWS लाडवा में खौफनाक वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर 18 राउंड फायरिंग

UJJWAL DISHA: अंबाला नगर निगम चुनाव: नेता वो जो आपके सुख-दुख में दिखे, न कि सिर्फ पोस्टरों में बिके

 

जानकारी के मुताबिक, रजनीश बंसल का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और घर की देखरेख के लिए नौकर ओम प्रकाश को रखा हआ है। रात करीब साढ़े 12 बजे ओम प्रकाश घर मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर आए 2 बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। इसमें घर के शीशे चकनाचूर हो गए। डर के मारे ओम प्रकाश भी बाहर नहीं आया।घटना के बाद उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोल बरामद किए। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग लग सके।UJJWAL DISHA NEWS लाडवा में खौफनाक वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर 18 राउंड फायरिंग

UJJWAL DISHA: बिजली विभाग की लापरवाही: शॉर्ट सर्किट से 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

One comment

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *