उज्ज्वल दिशा @ अंबाला :अंबाला एफसीआई विभाग की कार्यकारी निदेशक जेसिंथा लाजारस (आईएएस), खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. जे. गणेशन (आईएएस) तथा जीएम एफसीआई शरणदीप कौर बराड़ (आईएएस) व उपायुक्त अजय सिंह तोमर (आईएएस) ने मंगलवार को अनाज मंडी अंबाला छावनी का दौरा करते हुए ई-खरीद पोर्टल के तहत जो कार्य जैसे गेहूं खरीद के लिए गेट पास, बायोमैट्रिक व अन्य कार्यो का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मंडी परिसर में पौधारोपण भी किया। यहां पहुंचने पर डीएम हैफैड देवेंद्र सिंह, डीएफएससी निशांत राठी व अन्य ने कार्यकारी निदेशक के साथ-साथ अन्य का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।कार्यकारी निदेशक ने इस दौरान मंडी में किसानों व आढ़तियों की सुविधा के लिए जो व्यवस्थाएं यहां की गई है उसकी संबधित से जानकारी ली। इसके साथ-साथ उन्होंने गेहूं खरीद के लिए मंडी में जियो फैसिंग, ई-खरीद पोर्टल के तहत मंडी में गेहूं की आवक आने के साथ-साथ गेट पास व अन्य जो पोर्टल के तहत कार्य किए जा रहे है उसका भी विस्तार से जानकारी हासिल करते हुए यहां पर जो कार्य हुए है उन पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यकारी निदेशक ने इस मौके पर अब तक मंडी में कितनी गेहूं की आवक आ चुकी है कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है किस-किस एजेंसी द्वारा गेहूं खरीद कार्य किया जा रहा है उसकी भी जानकारी ली। इस मौके पर डीएफसी निशांत राठी ने बताया कि अंबाला छावनी अनाज मंडी में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है तथा ई-पोर्टल के तहत तमाम कार्यो को किया जा रहा है। उन्होनें यह भी बताया कि अंबाला छावनी अनाज मंडी में 1 लाख 38 हजार 800 क्विंटल गेहूं की आवक आ चुकी है तथा इसमें 1 लाख 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद भी संबधित एजेसियों द्वारा की चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 74 हजार गेहूं का उठान भी हो चुका है तथा किसानों को समयबद्ध तरीके से उनकी फसलों की अदायगी भी सीधे उनके खाते में की जा रही है। इसके साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने गेहूं खरीद कार्य के तहत ई-खरीद पोर्टल में जो नए रिफोर्म किए गए है उसका भी जायजा लेते हुए इस कार्य पर संतोष व्यक्त किया।इस मौके पर एफसीआई से डीजीएम सुनील कुमार, डीएम एफसीआई विजय नेगी, डीएम हैफेड देवेंद्र सिहं, हरियाणा वेयर हाउसिंग से डीएम पी.के.गुप्ता, नायब तहसीलदार आशीष कुमार, मार्किट कमेटी के चेयरमेन बलविन्द्र सिंह शाहपुर, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्धाज के साथ-साथ अन्य संबधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
