Wednesday, July 29, 2026

UJJWAL DISHA NEWS : कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला : कुरुक्षेत्र रिटायर्ड कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, 10 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजीवि​भिन्न मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले आज पूरे देश के सभी जिला लघु सचिवालयों पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है और इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर भी जिले के रिटायर्ड कर्मचारियों ने एकजूट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इन रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम में ज्ञापन भी सौंपा है।

UJJWAL DISHA NEWS : महिला आरक्षण पर अंबाला में सियासी घमासान: सांसद वरुण मुलाना ने भाजपा को घेरा, बताया ‘महिला विरोधी’

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयो ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और आज इसी को लेकर देश भर के सभी जिला लघु सचिवालय पर रिटायर्ड कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है। अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो रिटायर्ड कर्मचारी कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

UJJWAL DISHA NEWS :निकासी की समस्या और गंदगी का अंबार: मानसून सिर पर, लेकिन नालों की सुध लेना भूल गए नगर परिषद के अधिकारी