एंकर यमुनानगर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में महिलाओं द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 15 अप्रैल बुधवार को सुबह 10:00 बजे डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक और फव्वारा चौक होते हुए पुनः वहीं समाप्त होगी।
इस स्कूटी रैली की जानकारी देते हुए मेयर सुमन बहमनी और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मलिक रोजी आनंद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं से इस ऐतिहासिक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।साथ ही इस अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान को भी महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
वीओ मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
मैं सभी माताओं-बहनों से अपील करती हूं कि इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
आइए, हम सब मिलकर मोदी जी का आभार व्यक्त करें और इस अभियान को सफल बनाएं।
वीओ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मलिक रोजी आनंद ने कहा कि
“मोदी जी का यह निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है।नारी शक्ति को राजनीति में भागीदारी देना देश को नई दिशा देगा।
मैं सभी महिलाओं से निवेदन करती हूं कि स्कूटी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लें।आइए, हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करें और एकजुटता दिखाएं।उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल समर्थन का प्रतीक होगी, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की एक सशक्त आवाज भी बनेगी।
बाइट सुमन बहमनी मेयर नगर निगम यमुनानगर
बाइट मालिक रोजी आंनद वरिष्ठ नेत्री भाजपा
