समाज की एकजुटता और शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर, नई कार्यकारिणी का गठन
होडल, पलवल। होडल के सरकारी रेस्ट हाउस में योगी समाज एकता मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन की जिला एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में होडल और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाने और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतवीर जी ने की।
गणमान्य लोगों ने की शिरकत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद जोगी टहरकी, मास्टर अशोक कुमार, रमनलाल, मास्टर भोले राम गौड़ और मास्टर रिशाल सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान होडल क्षेत्र की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर समाज के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राजू पार्षद को होडल क्षेत्र का प्रधान मनोनीत किया
कार्यकारिणी गठन के दौरान राजेंद्र भड़ाना को जिला कार्यकारिणी में उपप्रधान के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, होडल क्षेत्र की कार्यकारिणी में राजू पार्षद को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजू पार्षद ने उपस्थित समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
इन पदों पर भी हुई नियुक्तियां
कार्यक्रम में डॉ. राजवीर को सचिव, रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष और मनवीर शास्त्री को महामंत्री बनाया गया। वहीं, अशोक कल्याण को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई।
मास्टर अनुज चौहान को संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह को दी गई।
सलाहकार के पद पर रामहेत, नरेंद्र पूर्व पार्षद और मोहर पाल के नाम का चयन किया गया।
उपप्रधान पद के लिए कई नामों की अनुशंसा
कार्यकारिणी में उपप्रधान के पद के लिए डॉ. सतीश, चेतराम, जयदेव, रामखिलाड़ी और सतवीर के नामों की अनुशंसा की गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान मौजूद लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प
कार्यक्रम में इलाके के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने और शिक्षा सहित सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
नवनियुक्त प्रधान राजू पार्षद ने समाज के उत्थान के लिए पूरी ऊर्जा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वह पूरी कार्यकारिणी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।
