Saturday, May 30, 2026

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला में नेशनल हाईवे पर बीयर की खाली कैनों से भरा कंटेनर की बाइक से भिड़ंत के बाद भड़की भीषण आग

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला : आज सुबह अंबाला के मोहड़ा के पास नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक और कंटेनर की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। दिल्ली से पंजाब की ओर जा रहा बीयर की खाली कैनों से भरा कंटेनर देखते ही देखते आग का गोला बन गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से निकले पेट्रोल ने पलक झपकते ही सीएनजी कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। आज सुबह करीब 9:30 बजे, दिल्ली से बीयर की खाली कैन भरकर एक कंटेनर पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मोहड़ा के पास पहुँचा, एक बाइक को बचाने के चक्कर में दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और बाइक से रिसे पेट्रोल ने आग पकड़ ली।”आग इतनी तेज़ी से फैली कि इसने सीएनजी से चलने वाले कंटेनर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और धुएं का गुबार आसमान को छूने लगा।

 

UJJWAL DISHA NEWS : नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: दो कृषि अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

सूचना मिलते ही मोहड़ा चौकी इंचार्ज शीशपाल और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुँचीं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। फायर अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सीएनजी होने के कारण आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस दौरान जेसीबी की मदद से कंटेनर का दरवाज़ा तोड़कर अंदर रखी बीयर की कैनों को बाहर निकाला गया ताकि नुकसान कम हो सके। इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हुआ है, जिसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुँचाया गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मोहड़ा चौकी इंचार्ज शीशपाल ने बताया कि टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है।

UJJWAL DISHA NEWS लाडवा में खौफनाक वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर 18 राउंड फायरिंग

One comment

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *