उज्ज्वल दिशा @ अंबाला – अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा पर्व है, सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मत करके हम एक अच्छे उम्मीदवार को चुन सकते है। नगर निगम के चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लग गई है सभी को आर्दश आचार संहिता की पालना करनी चाहिए। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अम्बाला शहर में नगर निगम चुनाव व दो गांवों के संरपच तथा 21 पचों के चुनाव के तहत आर्दश आचार संहिता लग गई है जिसकी हम सबकों पालना सुनिश्चिित करनी है। राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें भी आर्दश आचार संिहता की पालना करने बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विराट को रिटनिंग अधिकारी लगाया गया है इसके साथ 20 पार्षद पदों के चुनाव के लिए भी एआरओ लगाए जाएंगें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार उनकी अनुपालना करते हुए चुनाव का निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वोटर लिस्ट अपडेट की जा चुकी है। यदि फिर भी कोई मतदाता है तो वह 25 अप्रैल तक रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन कर दे ताकि वोटर लिस्ट को पूरी तरह से अपडेट किया जा सके।उपायुक्त ने यह भी बताया कि नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत 191 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी की सुविधा रहेगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ-साथ रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए हैल्पलाईन भी बनाई जाएगी ताकि जिस भी दिव्यांग मतदाता को व्हील चेयर या अन्य सहायता चाहिए तो उन हैल्पलाईन पर पंजीकरण कर सके। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथों पर पानी का विशेष प्रबंध होगा। मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों को अपील की कि मतदान वाले दिन आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि जन गणना का कार्य चल रहा है और प्रथम चरण के तहत आज से मकानों की सूचीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से इस कार्य को कर सकता है। उन्होने स्वयं इस कार्य की शुरूआत अपने से की है। इस कार्य के तहत बहुत ही बेसिक प्रश्न जैसे आपका घर कच्चा है, शौचालय की व्यवस्था है, कितने कमरे हैं, रसोई में एलपीजी गैस सिलैण्डर है या पीएनजी, यह जानकारी अंकित करनी है। इसलिए सभी लोग इस कार्य को करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी बताया कि एक मई से प्रगणक इस कार्य के लिए लोगों के घर भी जाऐंगे। इसलिए इस कार्य में अपना सहयोग करते हुए स्वयं स्वगणना करें। उपायुक्त ने इस अवसर पर यह भी बताया कि सभी मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। बीते कल तक एक लाख 45 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और उसमें से 45 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। मंडी में किसानों व आढ़तियों की सुविधा के लिए सभी व्यापक प्रबंध हैं। सभी किसानों के एक-एक गेहूं के दाने को खरीदने का काम किया जाएगा। मंडियों में अटल श्रमिक मजदूर कंटीन भी संचालित है जहां पर 10 रूपए की थाली के तहत भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है।
इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ अजीत सिंह के साथ-साथ मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

One comment