Saturday, May 30, 2026

UJJWAL DISHA NEWS : अब घर बैठे मोबाइल से दर्ज करें अपनी जनगणना: 30 अप्रैल तक खुला रहेगा पोर्टल, DC अजय सिंह तोमर ने दी जानकारी

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला : अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जनगणना के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कि 16 अपै्रल 2026  से स्वगणना शुरू हो गई हैं और 30 अप्रैल 2026 तक ये पोर्टल खुला रहेगा । इसी कड़ी में उपायुक्त ने ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं स्व जनगणना करते हुए आमजन को इस कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार डिजीटल प्रक्रिया के माध्यम से जनगणना का कार्य किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग आगे आकर इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए जनगणना के कार्य को शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें।

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला में नेशनल हाईवे पर बीयर की खाली कैनों से भरा कंटेनर की बाइक से भिड़ंत के बाद भड़की भीषण आग

उपायुक्त ने बताया कि स्व जनगणना के लिए  se.census.gov.in     पोर्टल पर जाए और अपने और अपने परिवार, मकान व अन्य जानकारी स्वंय ही दर्ज करें। इस प्रक्रिया को करने में मात्र 15-20 मिन्ट का समय लगता है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप घर बैठे ही अपनी इच्छा से अपने व अपने परिवार, आवास और अन्य जानकारी दर्ज कर सकते हैं। भले ही भविष्य में प्रगणक आपके निवास पर आएगा लेकिन आप अग्रिम तौर पर ही अपनी जानकारी स्वंय भरकर प्रस्तुत कर दें। इस प्रक्रिया के लिए आप घर बैठकर ही मोबाइल व इंटरनैट का पूरा प्रयोग करते हुए इस कार्य को सुगमता से कर सकते हैं।
उपायुक्त ने जिले के सभी वासियों से अपील की सभी स्वगणना के महत्व को समझें। पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इसके दृष्टिगत वह इस प्रक्रिया में अपना योगदान दें। उपायुक्त ने इस अवसर  पर यह भी कहा कि यह एक अच्छी पहल है। डिजीटल जनगणना होने से सभी को लाभ होगा और भविष्य में इसके अच्छे परिणाम सामने मिलेंगें।उन्होंने यह भी कहा कि यह एक विशेष अवसर है व्यापारी वर्ग अथवा ऐसे वर्ग के लोग भी ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से इस कार्य को कर सकते हैं।  इस बार सभी स्वंय को जनगणना में दर्ज कर पाए। उन्होंने कहा कि भले ही कोई विदेश गया हुआ है वह भी स्वंय को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है । यह इस जिले के हर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए हैं हालांकि 1 मई से 30 मई 2026 के बीच भी सर्वेक्षण किया जाएगा परंतु पहले ही स्वंय जनगणना में दर्ज होकर सुनिश्चित हो जाए।

UJJWAL DISHA NEWS : नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: दो कृषि अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

One comment

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *