Saturday, May 30, 2026

UJJWAL DISHA: जनता पर भाजपा ने फोड़ा महंगाई बम्ब : कुलविन्द्र कौर सैनी

अम्बाला 1 मई भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सभी चरणों का मतदान समाप्त होते ही जनता पर म॔हगाई बम्ब फोड़ दिया है। यह बात आज यहां नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने अपने चुनावी जन सम्पर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गैस के कमर्शियल सिलेन्डर के दाम में लगभग एक हजार रुपये की बढ़तरी कर दी गई है जिसकी सबसे अधिक मार ढाबा व चाय आदि का व्यवसाय करने वाले लोगों पर पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह से त्रस्त है इसलिए अब वह पूरी तरह से बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में उन्हें शहर वासियों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है ओर कांग्रेस एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
कुलविन्द्र कौर सैनी ने अम्बाला शहर की कपड़ा मार्किट, कालका चौंक व रविदास बस्ती वार्ड 10 में लोगों से सम्पर्क कर चुनाव में सहयोग व समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आपने पिछले सालों में भाजपा की कार्य प्रणाली को देखा है। इस बार हमें सेवा का मौका दीजिए क्योंकि हम राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए चुनाव में उतरे हैं।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *