Saturday, May 30, 2026

ujjwal disha news : दो महीने से इंसाफ की तलाश में भटक रहा वायुसेना अधिकारी, अंबाला में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR के आदेश

उज्ज्वल दिशा @ अंबाला –अंबाला में एक दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी को अपने बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पिछले दो महीनों से न्याय के लिए भटकना पड़ रहा था। आखिरकार उन्होंने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 24 वर्षीय राहुल भारतीय वायु सेना की आकाश डिफेंस मिसाइल यूनिट में डिप्टी इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। वह अंबाला के महेश नगर इलाके में एक बिल्डिंग में किराए पर रह रहा था। 6 फरवरी को उसकी तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, घटना के दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसी से परेशान होकर मृतक के पिता, जो स्वयं वायु सेना में अधिकारी हैं, न्याय की मांग को लेकर अंबाला पहुंचे और कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले।
UJJWAL DISHA NEWS : नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा: अंबाला में आदर्श आचार संहिता लागू, 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे

मृतक के पिता ने इस घटना को हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के समय मकान मालिक ने पहले उनके बेटे की पहचान से इनकार किया, जबकि बाद में उसी कमरे से चादर लाकर शव को ढका गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमरे से संभावित सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है।परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की मौत एक साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लिया और महेश नगर थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

वहीं, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि 6 फरवरी को हुई इस घटना में पहले पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। लेकिन अब परिजनों की नई शिकायत के आधार पर मामला दोबारा दर्ज किया जाएगा और गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UJJWAL DISHA NEWS : अंबाला कैंट मंडी पहुंचे सचिव जे. गणेशन: गेहूं खरीद और लिफ्टिंग व्यवस्था का लिया जायजा

One comment

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *